BREAKING

जौनपुर: नगर में निकली कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नगर में निकली कलश यात्रा  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद, श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समिति व बजरंग दल के बैनर तले सोमवार को राम जानकी मंदिर पक्का पोखरा से पूजित क्षअत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में रामभक्तों ने भाग लिया। सोमवार की सुबह मंदिर प्रांगण से चल कर मुख्य मार्ग, डाक खाना तिरहा, जेसीज चौक, अस्पताल रोड, रोडवेज, तहसील, योगी तिराहा होते हुए शगुन हाल बरई पोखरा पर पहुंचकर संपन्न हुई। जिसमें नगर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में कलश यात्रा में भागीदारी की। यात्रा में जय श्रीराम का उद्घोष कर युवाओं ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से पूरा नगर राम मय हो गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक रु पेश जायसवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, सिम्पू अग्रहरि, अक्षत अग्रहरी, मनोज पांडेय, देवेश जायसवाल, सुशील सेठ बागी, हनुमान प्रसाद, भुवने·ार मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, अनिल अग्रहरि, आनंद अग्रहरि, श्रीष मोदनवाल, प्रवेश मोदनवाल, मंटू चौरसिया, ओम चौरसिया, राजीव सिंह समेत भारी संख्या में लोग रहे।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें