BREAKING

मुंबई: बधिर बच्चों द्वारा रोबोटिक्स का प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। केवल बधिर बच्चों के लिए काम करने वाली संकल्प शिक्षा संस्था ने माटुंगा पूर्व में अखिल भारतीय महिला परिषद सेवाभारती में एमएससीआईटी और टैली उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को सम्मानित किया और पुरस्कृत किया। कुल 52 छात्रों ने एमएससीआईटी और टैली परीक्षा उत्तीर्ण की।

वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पूर्व नगरसेविका नैना सेठ, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सलमा हामिद, संस्था की निदेशक पुष्पाताई भोसले, संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक रघुनाथ धर्म थवई, टीआईएस के संस्थापक मीनल मजूमदार, डॉ. प्रसाद अकेरकर उपस्थित थे।

 इन बच्चों की सराहना करने और इन बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए सेवाभारती महिला मंडल की अध्यक्ष ललिता काशीकर, शामल कुर्डूकर, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रोबोटिक प्रदर्शन प्रस्तुत किये। पुष्पा सुर्वे ने मेहमानों को धन्यवाद दिया। समाज सेविका सलमा हमीद द्वारा बच्चों को बैग दिये गये।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें