BREAKING

जौनपुर: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से जनपद के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में उपस्थित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। 

ज्ञापन देने के उपरांत उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार की प्रेक्षात्मक रवैये के कारण मजबूर होकर के प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करने हेतु ज्ञापन दिया जा रहा है।  अगर समय रहते हम लोगों की मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो आने वाली बोर्ड परीक्षा का प्रदेश स्तर पर बहिष्कार किया जाएगा।

 जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी प्रमुख मांगे योग्यता धारी कर्मचारियों का शिक्षक पद पर पदोन्नति, प्रबंध समिति में भागीदारी, चिकित्सा सुविधा पुरानी पेंशन एवं 22 बी लाभ पुरानी पेंशन आदि नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला मंत्री लाल बहादुर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुधेन्दु सिंह, पंकज सिंह मंडली मंत्री, अंबर कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश, विनोद कुमार सिंह एवं संरक्षक विजय बहादुर सिंह आदि समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। 


*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें