BREAKING

लखनऊ: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुराना पारा थाने के पास हुआ हादसा

काकोरी। पारा में गुरुवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथी को मामूली चेाट आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पारा निवासी सुजीत कुमार (22) ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दवा कंपनी में काम करता था। मूलरूप से वह हरदोई के टड़ियावा का रहने वाला था। सुजीत गुरुवार रात काम खत्म कर काकोरी निवासी साथी आशीष यादव के साथ बाइक से घर लौट रहा था। वह पुराना पारा थाने के पास पहुंचा ही था तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

 टक्कर से बाइक पर पीछे बैठा सुजीत उछलकर सड़क पर जा गिरा। इतने में कार सवार उसे रौंदते हुए निकल गया। वहीं आशीष मामूली रूप से चेाटिल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को अस्पताल भेजवाया। जहां सुजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें