BREAKING

लखनऊ: ई-बस में निकला सांप,यात्रियों में भगदड़ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

रहीमाबाद। रहीमाबाद चौराहे पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस में सांप घुस गया, जिससे बस में बैठी सवारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी सवारियों को बस से नीचे उतरा गया। नीचे उतरने के बाद सभी सवारी दहशत में रहीं। बस रहीमाबाद थाने के सामने करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। बस ड्राइवर और कंडक्टरों के लाख कोशिश के बाद सांप बाहर नहीं निकला। काफी देर तक सांप नजर नहीं आने के बाद रहीमाबाद चौराहे से फिर सवारियां भरकर बस लेकर चले गए।

रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे रहीमाबाद थाने के सामने लखनऊ की तरफ से आ रही इलेक्ट्रिक बस संख्या यूपी 32 आरएन 3193 आकर अचानक रुकी और बस में सवार सवारियां बस से उतरकर भागने लगी। यात्री ने बताया कि बस में सांप घुस गया था। करीब 20 मिनट तक अपना तफरी का माहौल रहा। पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। सांप बस के अंदर ही कहीं छुप गया। बता दें कि कुछ दिन पहले दुबग्गा में बस के भीतर बंदर घुस गया था।


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें