लखनऊ: कोहरे से आगरा, प्रयागराज समेत छह उड़ानें निरस्त | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। खराब मौसम की वजह से गुरुवार को आगरा, प्रयागराज समेत छह उड़ानें निरस्त रहीं। इसके साथ ही 13 उड़ानें तय समय से आधा घंटे से लेकर साढ़े तीन घंटे तक लेट हुईं। आगरा में दृश्यता की कमी से उड़ान संख्या 6ई 7932 और 6ई 7928 निरस्त करनी पड़ी। लखनऊ से सुबह 10:25 बजे जाने वाली प्रयागराज की उड़ान 6ई 7936 और 6ई 7935 निरस्त रहीं। 

लखनऊ वाराणसी की उड़ान 6ई 7793 और 6ई 7741 भी निरस्त रही। नागपुर से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई 7467 निरस्त रही। सुबह मध्यम कोहरे की वजह से लखनऊ में भी दृश्यता सिमट कर 150 मीटर रह गई थी लेकिन यहां कोहरे में विमान उतारने की सुविधा कैट-3 बी की वजह से विमानों के उतरने और उड़ान भरने में दिक्कत नहीं हुई। अन्य स्थानों पर लेट हुए विमान लखनऊ भी देरी से आए और गए। इन्दौर से सुबह 10:25 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान 3 घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची। जेद्दा से सुबह 10:30 बजे लखनऊ आने वाली सऊदी एयरलाइंस की उड़ान करीब पौने 2 घंटा देरी से पहुंची। 

रियाद से दोपहर 11:50 पर लखनऊ आने वाली फ्लाईनास एयरलाइंस की उड़ान एक घंटा 10 मिनट देरी से उतरी। गोरखपुर से दिन में एक बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान करीब एक घंटा देरी से, लखनऊ से सुबह 4 बजे मस्कट जाने वाली उड़ान एक घंटा देरी से उड़ान भर सकी। 

लखनऊ से सुबह 10:15 बजे पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब 3 घंटा देरी से रवाना हुई। दिन में 11 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान करीब सवा एक घंटा देरी से, लखनऊ से 11:50 दुबई जाने वाली फ्लाई दुबई एयरलाइंस की उड़ान करीब एक घंटा देरी से रवाना हुई। लखनऊ से 12:40 बजे रियाद जाने वाली फ्लाइ दुबई की उड़ान करीब एक घंटा 40 मिनट देरी से उड़ान भर सकी।


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हादिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें