लखनऊ: चिकित्सा शिविर में आंखों का इलाज और कंबल बांटे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय चन्द्रावल में गुरुवार को कल्याणं करोति एवं भारत सेवा संस्थान की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। साथ ही दिव्यांगों में व्हील चेयर वितरण किया गया। गरीबों को निःशुल्क कम्बल दिया गया। यह कार्यक्रम स्व. विमल शर्मा चौथी पुण्यतिथि पर हुआ। स्व. विमल के पुत्र राष्ट्र गौरव शर्मा ने बताया कि केजीएमयू नेत्र विभाग के डाक्टरों ने महाविद्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया। मुफ्त दवाएं बांटी।
संचालन कल्याणं करोति के सदस्य डॉ. राजेश कुमार तिवारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद डॉ. अशोक बाजपेई एवं महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ. जेएन मिश्रा, उपाध्यक्ष अरुण मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, डॉ. फिदा हुसैन अंसारी, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, आरके सिंह मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |