लखनऊ: यूपी महोत्सव में काव्य और नृत्य की मनोरम छटा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। यूपी महोत्सव का मंच बुधवार को कविताओं से सजा। निखिलेश कुमार मालवीय, अटल नारायण, मनीष पांडे, अरमान मंसूरी, आकाश प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, मनीष पांडे ने काव्य रचनाओं से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पोस्टल ग्राउंड अलीगंज में प्रगतिशील मानव कल्याण सेवा संस्थान की ओर से हो रहे यूपी महोत्सव में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी रहे। महोत्सव में शाम की सांस्कृतिक संध्या में नव कला अकादमी के कलाकारों ने हरी स्तोत्रम और श्री रामचंद्र स्तुति सुन्दरता के साथ प्रस्तुत की गई। वहीं द्रोपदी चीर हरण की प्रस्तुति की सराहना हर किसी ने की।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh


