झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। राज्य की गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद के इस्तीफा देने का कारण अभी स्पष्ट नही है।