जौनपुर: लॉ एंड ऑर्डर मामले में योगी सरकार विफ़ल: रामअचल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- पूर्व मंत्री दोहरे हत्याकांड के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुँचे
खेतासराय। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर रविवार को खेतासराय में हुए दोहरे हत्याकांड के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। उन्होंने इसके लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की और शोक संवेदना परिजनों से व्यक्त किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है और अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सरकार के मंत्रियों द्वारा सिर्फ यह कहना कि पूरी सरकार पीड़ित के साथ खड़ी है, इस से परिजनों को कोई लाभ नही होने वाला है। घर चलाने के लिए आर्थिक और नौकरी की आवश्यकता होती है। श्री राजभर ने कहा कि यदि अपराध में पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और दलित आ जाते है तो पूरी सरकार बुलडोजर और इनकाउंटर में लग जाती है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


