BREAKING

जौनपुर: प्रदेश की जेलों में निरूद्ध हैं पचासी लाख युवा:धर्मवीर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • कारागार व होमगार्ड मंत्री ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस

खेतासराय। क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना में पीड़ति परिवारों से मिलकर शोक-संवेदना व सांत्वना देने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार की सुबह  प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बढ़ाते हुए परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कस्बा के बभनौटी मोहल्ले में पहुँचे जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति को देखते ही मृतक की बहन विनीता, माँ मनभावती दहाड़ मारकर रोने लगी। वही पिता फूलचन्द्र प्रजापति ने अपने बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया। मंत्री ने परिजनों का आँसू पोछते हुए कहा कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। इसके सम्बन्ध मुख्यमंत्री से बात हुई है उन्होंने पूरी जानकारी लेने के लिए भेजा है। 


जिसे उनके समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि घटना के कुछ घण्टों के बाद पुलिस मुठभेड़ में घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी जेल में है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मजबूती के साथ चार्जशीट लगाने का निर्देश दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी, जिनके ऊपर परिवार का भरोसा था अब वह दुनिया में नहीं रहा इससे दु:खद घटना नहीं हो सकती है। हमारी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। 

युवाओं के अन्दर धैर्य नही है जिसका परिणाम है कि प्रदेश की जेलों में पचासी लाख युवा है जिनकी उम्र चालीस वर्ष से कम है युवाओं को समाज मं सही भूमिका निभाना चाहिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक एसके पाण्डेय, सीओ शाहगंज शुभम तोदी, एसओ चंदन राय, प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आदेश त्यागी, एसओ खुटहन अरविंद सिंह, एसओ सरपतहा विनोद सिंह, लेखपाल अशोक यादव, जगदम्बा पाण्डेय, अनिल प्रजापति समेत अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं रविवार की दोपहर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भी पहुँचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हर सम्भव मदद करने की बात कही। उन्होंने दोषियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही और सजा दिलाने की बात कही। इसके साथ ही साथ उनके सहारा के लिए पूरा आ·ाासन दिया। शाहगंज संवाददाता के अनुसार राज्य मंत्री होमगार्ड एवं कारागार विभाग धर्मवीर प्रजापति रविवार को खेतासराय में हुए दो भाइयों की हत्या पर पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद स्थानीय डाक बंगले में पत्रकारांे से बातचीत के दौरान कहा कि होमगार्डों की दशा में काफी सुधार किया गया है। 

भाजपा सरकार में इनके वेतन, वर्दी और ड्यूटी पर बहुत काम किए गए हैं। पिछली सपा और बसपा की सरकारों में इनसे काम तो लिए जाते थे लेकिन महीनों के वेतन नहीं मिलते। चार राज्यों के आए चुनावी परिणाम पर उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर कर कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का परिश्रम रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में पुन: तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर कारागार अधीक्षक, कमांडेंट होमगार्ड ओपी सिंह, उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, सीओ होमगार्ड जगदंबा प्रसाद तिवारी, तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, सुजीत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अशोक मोदनवाल बाबा, अजित प्रजापति आदि रहे।



*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें