BREAKING

जौनपुर: दो दिवसीय अनावसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • 24 जनवरी तक ब्लॉक सभागार में चलेगा प्रशिक्षण

करंजाकला। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को दो दिवसीय प्रधान एवं सचिव की संयुक्त अनावसीय प्रशिक्षण की शुरु आत की गई। यह प्रशिक्षण तीन बैच में 24 तक दिया जायेगा। पंचायती राज उत्तर प्रदेश तथा उप निदेशक पंचायत वाराणसी मंडल के तत्वाधान में कन्वर्जेंस हेतु दो दिवसीय अनावसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव द्वारा किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत में होने वाले कार्य में सहायक होगा और यह प्रशिक्षण सभी के लिए बहुत ही जरूरी है इसलिए इसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। 

सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश यादव ने प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले सभी विकास कार्यों की जानकारी तथा तकनीकी सहायता इस प्रशिक्षण से प्रदान की जाएगी और इस प्रशिक्षण प्राप्त करने से ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण सभी सचिव व ग्राम प्रधानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

 खंड विकास अधिकारी राम दुलार ने बताया की सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने हेतु हर ग्राम पंचायत में महिला समूहों का गठन किया है। ग्राम पंचायत और समूह दोनो का उद्देश्य गरीबी को कम करते हुए ग्राम पंचायत का विकास करना है। इस दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव, वरिष्ठ फैकल्टी सुनील सिंह,सचिव नागेंद्र यादव,सचिव अमित सोनकर,सचिव प्रमोद यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें