BREAKING

जौनपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को किया गया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को किया गया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में अहम योगदान दिया है। भाजपा की सरकार में देश के 1.40 करोड़ जनता के प्रत्येक ब्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, वह चाहें आयुष्मान कार्ड, आवास, शौचालय रहा हो या कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए लगाए गए वैक्सीन रही हो।

 पूर्व जिलाध्यक्ष बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाए गए कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि द्वारा किसान सम्मान निधि, आवास योजना, प्रधानमंत्री वि·ाकर्मा योजना, बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि द्वारा योजना से लाभान्वित लोगो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

 अध्यक्षता परशुरामपुर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र ने किया। इस दौरान बीडीओ रतन सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीके सिंह, सूरज शुक्ला, प्रधान राजेन्द्र प्रसाद गौतम, सूर्यनाथ शुक्ल, राजेश शुक्ल, दीनानाथ, श्यामलाल, बैजंती, रामसुमेर, नंदलाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें