BREAKING

जौनपुर: नेहरू बालोद्यान में मनाया गया संस्थापक दिवस | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नेहरू बालोद्यान में मनाया गया संस्थापक दिवस  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

जौनपुर। नगर के नेहरू बालोद्यान भूपतपट्टी के विशाल प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय प्रोफेसर त्रिभुवन सिंह का जन्मदिन 'संस्थापक दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नेहरू बालोद्यान के प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह, डॉ. चंद्रकला सिंह ने संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में संजय सिंह प्रधानाचार्य, प्रियंका सिंह प्रधानाचार्य व राम अवध यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. पीसी वि·ाकर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि डॉ. प्रमोद वाचस्पति ने कवियों के साथ संस्थापक  के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम के दूसरे सत्र का प्रारंभ किया। 

जौनपुर: नेहरू बालोद्यान में मनाया गया संस्थापक दिवस  | #NayaSaveraNetwork

मां सरस्वती की वंदना वरिष्ठ कवित्री डॉ विभा तिवारी ने करते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को नया संदेश दिया। राजेश कुमार पांडे, अंसार जौनपुरी की  स्वरबद्ध रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवित्री सुमति श्रीवास्तव ने अपने काव्य प्रस्तुति से काफी तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रमोद वाचस्पति ने मातृ पितृ भक्ति एवं प्रभु श्री राम पर कविताएं सुना कर वातावरण में भक्ति का रस घोला। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ रचनाकार डॉ पी सी वि·ाकर्मा ने समाज में बेटियों के महत्व को अपनी रचनाओं के माध्यम से बहुत खूबसूरत अंदाज में पेश किया। कवि सम्मेलन का संचालन माने जाने व्यंगकार सभाजीत प्रखर ने किया।

 कार्यक्रम के आयोजक एवं नेहरू बाल उद्यान के प्रबंधक डॉ.सीडी सिंह ने समस्त कवियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व माल्यार्पण करके सम्मानित किया। नेहरू बालोद्यान की निदेशिका डॉ.चंद्रकला सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए समस्त अतिथियों व स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें