BREAKING

जौनपुर: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही गांव के मंदिरों में बहने लगी भक्ति की धारा | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही गांव के मंदिरों में भक्ति की धारा बहने लगी। सभी मंदिरों में आज खास सजावट की गई थी। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित गोपालापुर न्याय पंचायत में गढ़ा और सियराबासी में स्थित मंदिरों पर खास रौनक देखने को मिली। भजन कीर्तन के बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। बीजेपी नेता हर्षू प्रसाद पाठक और ग्राम प्रधान अवधेश तिवारी के नेतृत्व में दोनों स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर अमरनाथ तिवारी, रामधनी मिश्र, मुन्नीलाल मिश्र, प्रभात मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी, राम शिरोमणि तिवारी, पंडित विजय शंकर पांडे, काशीनाथ तिवारी,अनिल दुबे, अवधेश यादव, संजय तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, कमला दुबे, श्रवण तिवारी, राजाराम तिवारी, रामकृपाल तिवारी, सदापति तिवारी, बृजेश मिश्रा, विपिन तिवारी, हरिश्चंद्र पांडे, बनवारी मल्लाह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें