BREAKING

जन - जन के राम सबके राम | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जन  - जन  के राम  सबके राम


आज खुशी का पल , 

प्रभु की  प्राण प्रतिष्ठा का क्षण , 

घर मंदिर है पांँच दीप जलाऊँ , 

पुष्प से सजाऊँ , पीला अक्षत चढ़ाऊँ ,

प्रभु का निमंत्रण पत्र आया , 

सज गई अयोध्या नगरी , 


जिनके लिए सदियों से अखियांँ तरस गई , 

बाईस जनवरी दो हजार चौबीस को स्वप्न हुए साकार , 

साधु संतों के मनोरथ  आज पूर्ण हुए ,

जन प्रतिनिधि  प्रभु राम के दर्शन होंगें , 

 

जन हृदय में वास करनेवाले , 

 प्रभु श्री राम के  आशीष प्राप्त होंगें । 


घर मंदिर है  प्रभु का नित ध्यान करूंँ, 

मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा सुनाऊँ , 

लोक रक्षक  जन के  अभिराम , 

प्रभु के चरणों में शीश नवाऊँ , 

जन के मनोरथ पूर्ण करनेवाले , 

सिया के राम की जयकार लगाऊँ , 


कण -  कण  में राम , जन  -  जन में राम , 

जनमों के पाप धुल जाए , मुझ पर प्रभु की कृपा हो जाए , 

चेतना जीवन धन्य हो जाए , प्रभु की शरण में मुक्ति मिल जाए , 

भक्त हनुमत के राम  , भवसागर से सबका बेड़ा पार करेंगे, 

 जन  -  जन के राम , तुलसी , शबरी  , केवट के राम , 

प्रभु सियाराम के दर्शन होंगे , 

सब मिलकर बोलो !  समवेत स्वर में  प्रभु का गान  करो ! 

राम सियाराम ,  जय जय राम  ‌। 

राम सियाराम  ,  जय जय राम।।


(मौलिक रचना ) 

चेतना प्रकाश चितेरी, प्रयागराज , उत्तर प्रदेश।


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें