गोरखपुर: किसान गोष्ठी में लगे भारत माता की जयकार के नारे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खजनी (गोरखपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेऊसा में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रहे रामेंद्र पांडेय एवं संतोष पांडेय जैविक खाद के रीजनल सेल्समैन रीबोजोम एवं परफेक्ट वेट के रहे। मुख्य अतिथि ने एक दर्जन से अधिक उन्नतशील किसानों को गमच्छा देकर सम्मानित किया। साथ में डिस्ट्रीब्यूटर लक्ष्मीकांत मौर्य फील्ड अस्सिटेंट गौरव तिवारी भी रहे। गोष्टी को संबोधित करने से पहले रिजिनल सेल्स मैनेजर ने सर्वप्रथम किसानों से भारत माता की जय के साथ जय जवान जय किसान के नारे लगवाए। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैविक खाद पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए तकनीकी ढंग से खेती करने का सुझाव दिया। खरपतवार एवं कीटनाशक जैविक विधि से खात्मे की उपाय बताए। बीच-बीच में किसानों द्वारा किए गए प्रश्न का समाधान भी किया। इस अवसर पर भेऊसा एवं सिसवा के रामरक्षा दुबे, अवनींद्र नाथ तिवारी, अमरनाथ तिवारी, जेपी तिवारी, कमलेश दुबे, सत्यप्रकाश दुबे, अखिलेश विश्वकर्मा, सूरज कुमार, संगम प्रजापति, भगवान दयाल गुप्ता समेत एक दर्जन से अधिक किसानों को सम्मानित किया।


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें