पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता नंद कुमार बघेल का सोमवार यानी आज सुबह देहांत हो गया। पूर्व सीएम ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर यह जानकारी दी।
- 10 जनवरी को अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा कि दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।
- 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व सीएम के पिता ने सुबह 6 बजे आखिरी सांसें ली। 89 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। बता दें कि पूर्व सीएम के पिता पिछले 3 महीने से राज्य की राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और काफी कमजोर थे। उन्होंने आज सुबह आखिरी सांसें लीं।