हरियाणा के कांग्रेस विधायक, पूर्व इनेलो विधायक के परिसरों पर ईडी के छापे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत बृहस्पतिवार को राज्य के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों नेताओं और उनसे जुड़ी इकाइयों के 20 परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
![]() |
Ad |