जापान में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 24 हुयी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

टोक्यो। मध्य जापान और आसपास के क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण इशिकावा प्रान्त में कम से कम 24 लोगों की मौत की हुई है। जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। जापान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योडो ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार वाजिमा शहर प्राधिकरण के अनुसार मृतकों में स्थानीय क्षेत्र का एक किशोर भी शामिल है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल वाजिमा सुबह के बाजार के आसपास बड़े पैमाने पर आग लग गई, जिसने लगभग 200 इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। शहर में इमारत ढहने और मलबे में 14 लोगों के दबने की सूचना मिली। भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव को समय के खिलाफ लड़ाई बताते हुए, जापान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि सरकार ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में आत्मरक्षा बलों के जवानों को भेज दिया है और सहायता प्रदान करना जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनमें से प्रमुख प्रारंभिक तीव्रता 7.6 तक थी। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है। जापान में सोमवार से अब तक 155 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें