मणिपुर में 4 की मौत, कर्फ्यू लगाया गया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
इंफाल। मणिपुर के थौबल जिले के लिलोंग में सोमवार को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके बाद राज्य के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थौबल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में कर्फ्यू लगाया गया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लिलोंग में हुई घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- 30 दिसंबर को पुलिस पर हमला
मणिपुर में शनिवार (30 दिसंबर) को उग्रवादियों ने दो हमले किए। प्रदेश के सीमावर्ती शहर मोरे में उग्रवादियों ने शनिवार की रात मणिपुर पुलिस कमांडो पर उनके बैरक के अंदर हमला कर दिया। इसमें चार कमांडो घायल हो गए हैं। बता दें कि उग्रवादियों ने इस हमले के दौरान रॉकेट कंट्रोल ग्रेनेड (आरपीजी) भी दागे। वहीं इसके पहले मणिपुर के मोरेह में शनिवार अज्ञात बंदूकधारियों ने पुलिस कमांडो को निशाना बनाया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी को छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लिलोंग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ सशस्त्र व्यक्तियों ने एक व्यक्ति से पैसे मांगे और टकराव शुरू हो गया। हथियारबंद लोग गोलीबारी कर के भाग गए जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पैसे मांगने वालों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहनों को भीड़ ने जला दिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |