मुख्यमंत्री शर्मा निकले मॉर्निंग वॉक पर, सिटी पार्क में लोगों से मिले | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

राजस्थान। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को सुबह मानसरोवर इलाके के सिटी पार्क में सैर पर निकले और वहां घूम रहे लोगों से संवाद किया। राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की सर्दी और कोहरे का दौर जारी है। एक प्रवक्ता ने बताया कि घने कोहरे के बीच शर्मा सुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में सैर पर निकले। उन्होंने इस दौरान लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया। सुबह घूमने निकले अनेक लोग शर्मा के साथ कदमताल करते नजर आए। अनेक लोगों ने उनके साथ फोटो भी ली। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम में भी फिट रहने का संदेश दिया था, इसलिए हर व्यक्ति को शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए।


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें