ब्रह्मानंद मंडल और गुणानंद झा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री गुणानंद झा और पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने मंगलवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. गुणानंद झा एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. झा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।