बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि उन्हें गोली मारी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना पखांजुर कस्बे के पुराना बाजार इलाके में रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब असीम राय दोपहिया वाहन चला रहे थे।

पखांजुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राय (50) निवर्तमान पार्षद और सत्तारूढ़ भाजपा की कांकेर जिला इकाई के उपाध्यक्ष थे। चश्मदीदों के अनुसार, राय अचानक वाहन से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर क्षेत्र) सुंदरराज पी. ने कहा, प्रथम दृष्टया, परिस्थितिजन्य साक्ष्य से संकेत मिलता है कि पीड़ित को प्रतिद्वंद्विता या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण गोली मारी गई होगी। हम हर संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें