दरभंगा के मोरो थाने में आग लगाने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाश की तस्वीर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के मोरो थाना में अपराधियों ने आग लगा दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की रात अपराधियों ने मोरो थाना में आग लगाकर पुलिस वालों को थाने के अंदर ही जलाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस कर्मियों की सजगता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगाने वाले लोगों की तस्वीर सीसी कैमरा में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |