अभिषेक राणा ने कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शिमला। हिमाचल सरकार से नाराज चल रहे सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा ने पार्टी के सोशल मीडिया चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री अभिषेक ने लिखित इस्तीफा पार्टी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल को सौंपा है। श्री अभिषेक ने इस विषय में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा की है। वह इस पद पर पांच साल से कार्यरत थे। पिता की पार्टी से नाराजगी की चर्चाओं के बीच बेटे के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |