BREAKING

19 जिलों के कलेक्टर समेत 89 वरिष्ठ अधिकारियों का किया तबादला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने बुधवार आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 88 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने जिन अधिकारियों का तबादला किया है उनमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। 

इस तबादले में उन अधिकारियों का भी विभाग प्रभावित हुआ है जो भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार के करीबी माने जाते थे। अधिकारियों ने बताया कि तबादला आदेश बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्री में जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने रायपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), कांकेर, कोरबा, राजनांदगांव, बेमेतरा, कोंडागांव, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बालोद, धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और गरियाबंद जिले के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है।


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें