BREAKING

बस-ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गोलाघाट। असम के गोलाघाट जिले में बुधवार को कोयला ले जारहे एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि दुर्घटना आज सुबह डेरगांव के पास बलिजान में हुई। 45 लोगों को ले जारही बस ट्रक से टकरा गई। यह बस अपर असम की ओर जा रही थी। अब तक की जानकारी के अनुसार हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि जांच जारी है और इस मामले में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी। 

जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने संवाददाताओं को बताया कि अस्पताल में करीब 30 घायलों का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 30 मिनट पर हुई। गोलाघाट के कामरगांव से पिकनिक के लिए तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘चार लेन राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रक गलत दिशा से जोरहाट की ओर से आ रहा था, जबकि बस सही लेन में थी। सुबह कोहरा था और दोनों वाहन तेज गति में थे।


*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें