ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुलतानपुर। जिले के जयसिंहपुर कोतवाली इलाके में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के तेरेये चौकिया गांव निवासी विनय वर्मा (25) बुधवार को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई गांव में अपने मामा के यहां आया था। शुक्रवार दोपहर वह पैदल घर वापस जा रहा था और रास्ते में दुर्गानगर मंदिर के पास वह एक ट्रैक्टर पर बैठ गया।
वाहन जैसे ही बिरसिंहपुर अस्पताल के पास पहुंचा कि ट्रैक्टर के झटके से अनियंत्रित होकर वह सड़क पर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर कर चली गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को बिरसिंहपुर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिरसिंहपुर के थाना प्रभारी रामराज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |