वाराणसी: कथा वाचक ने श्रोताओं को बताई श्रीमद् भागवत की महिमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अनंत श्री विभूषित स्वामी भूमानंद तीर्थ महाराज के 31वें निर्वाण दिवस के अवसर पर केदारघाट स्थित भूमा अध्यात्म पीठम मठ में संत अच्युतानंद तीर्थ महाराज के सानिध्य में श्रीमद् देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठें दिन कथा वाचक वेद प्रकाश शुक्ला ने श्रोताओं को देवी भागवत की महिमा बताई। कथा के प्रारंभ में व्यासपीठ का पूजन सुमन कुठियाला ने किया। इस अवसर पर रामाश्रम महाराज प्रयागराज सर्वेश्वर ब्रह्मचारी संयोजक पं सतीश चंद्र मिश्र, वशिष्ठ उपाध्याय, सुनील केष्टवाल, अश्वनी खत्री, दीपक तिवारी आदि रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi