वाराणसी। अनंत श्री विभूषित परम पूज्य संत श्री श्री 1008 पंजाबी महाराज की सत्यप्रेरणा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम जानकी मठ ट्रस्ट अस्सी के महंत व महामंडलेश्वर राजकुमार दास महाराज के मठ में आज से तीन दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मंगलमय गीत गायी गई, पुनः महिलाएं गीत गाती हुई राम जानकी मठ पहुंची। ऐसा लग रहा था मानो यह काशी नहीं मिथिला भूमि है। स्थान- स्थान पर भगवती सीता के ऊपर पुष्पवृष्टि के साथ आरती उतारी जा रही थी। इस मंगलमय वातावरण में संत महात्मा बटुक व संभ्रांत लोग भाग ले रहे थे। वैदिक बटुकों द्वारा वेदों का उच्चारण व संत महात्मा एवं महिलाएं भक्ति गीत से पूरे माहौल को मंगलमय कर दिए। यह सभी कार्यक्रम मठ के प्रभारी संत रामलोचन दास के कुशल नेतृत्व में सविधि संपन्न हुए। कल भव्य श्री राम बारात शोभा यात्रा सायं 3 बजे से निकाली जाएगी।
0 टिप्पणियाँ