वाराणसी: नूपुर शर्मा ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया दर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने शनिवार को जलाभिषेक किया। उन्होंने वहां कराए गए विकास कार्यों की प्रसंशा भी की। मार्कंडेय महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया। उन्हें मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरी लालू गिरी ने विधि विधान से पूजन कराया। उनके साथ उनके परिवार के साथ कई प्रमुख लोग शामिल रहे। नूपुर शर्मा ने मार्कंडेय महादेव के स्वर्ण शिखर का भी अवलोकन किया।बता दें कि नूपुर शर्मा बीजेपी की फायरब्रांड नेता मानी जाती हैं। जून 2022 में बह एक चैनल के डिबेट में पैगम्बर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के कारण चर्चा में आ गई थीं।
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi