सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रो. तसनीम सुहरावर्दी का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज की प्रोफेसर तसनीम सुहरावर्दी का मंगलवार सुबह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 58 वर्ष की थीं। सुहरावर्दी का निधन हृदय गति रुकने से हुआ। वर्ष 2004 में, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से ‘मुगल भारत में मध्य एशियाई : प्रवासन, बसावट और उत्तर भारतीय संस्कृति पर प्रभाव’ विषय पर अपनी पीएचडी पूरी की। सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाने के अलावा सुहरावर्दी को प्रतिष्ठित अमेरिकी और भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में अतिथि शिक्षक के रूप में भी आमंत्रित किया जाता था। सुहरावर्दी सेंट स्टीफंस कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर थीं और मध्यकालीन भारतीय इतिहास में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध थीं।