300 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी रणबीर की 'एनिमल' | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनमिल 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। दुनियाभर में भी फिल्म का डंका बज रहा है। दुनियाभर में फिल्म 500 करोड़ी बन चुकी है। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज हुयी है। पिता-पुत्र के रिश्ते पर बनी इस फिल्म को शुरुआत से ही दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। फिल्म की कमाई के आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। 'एनिमल' ने महज 6 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म एनिमल ने अपनी रिलीज के दिन ही मजबूत शुरुआत की थी। फिल्म ने 63.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छह दिनों के अंदर ही फिल्म एनिमल 300 करोड़ के क्लब में एनिमल शामिल हो गयी है। 'एनिमल' रणबीर, बॉबी देओल और अनिल कपूर के करियर की अब तक की सबसे बंपर कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।