प्रयागराज: शिक्षक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता पांडेय का गृह ब्लॉक आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। गीता पांडेय को बीते शनिवार नई दिल्ली में कार्यकारिणी की बैठक में निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
गीता पांडेय ने कहा कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उनके स्वागत में बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह, मंत्री सुनील जायसवाल, कोषाध्यक्ष शांतनु मालवीय तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, जिलामंत्री प्रशांत ओझा, जिला कोषाध्यक्ष अजय सिंह, शिक्षक रत्नेश सिंह, सुशील सिंह, विनय पांडेय, विभूति नारायण, राहुल मिश्रा, पूनम शर्मा, मीरा दुबे, श्वेता पांडेय आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |