प्रयागराज: सिविल लाइंस से बाइक चोर गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। सिविल लाइंस पुलिस ने शातिर बाइक चोर मो. फैजी निवासी मनोहर दास की बगिया, करेली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ दिनों पहले सिविल लाइंस में एक शोरूम के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद हुई। सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले जेल से छूट कर आया था। उसे शुक्रवार को खरबंदा चौराहे के पास से पकड़ा गया।