30 दिसंबर को अयोध्या में रहेंगे पीएम, कौन से रास्ते खुले रहेंगे-कौन बंद? जान लीजिए | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बस्ती। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आयोध्या आगमन को लेकर बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज (शुक्रवार) आधी रात से 30 दिसम्बर को शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शनिवार को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार आधी रात्रि से संतकबीरनगर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन पालीटेक्निक चौराहे से होकर गौरा होते हुए रुधौली,बांसी,उतरौला होकर जायेंगे जबकि डुमरियागंज,बांसी होकर आने वाले सभी प्रकार वाहन गाडि़या बड़ेवन से होकर फुटहिया होते हुए कलवारी,टांडा होकर लखनऊ की ओर जायेंगे। इसी प्रकार अंबेडकर नगर जाने वाली गाडि़यां बड़ेवन से होकर फुटहिया होते हुए कलवारी,टांडा होकर जायेंगी। इसके लिए बैरियर लगा कर वाहनों का रूट डायवर्जन कराया जायेगा।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |