पवन सिंह का गाना कलकतिया राजा 100 मिलियन व्यूज के पार | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना कलकतिया राजा 100 मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो गया है। गाना कलकतिया राजा, जिसे पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और वह इसके म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए हैं। पवन सिंह इस गाने को मिल रहे लोगों के रिस्पांस से गदगद हैं और उन्होंने सबका आभार जताया है। पवन सिंह ने बताया कि यह गाना बेहद मजेदार है, लेकिन यह नहीं सोचा था कि जनता का इतना प्यार मिलेगा का कि 100 मिलियन के आंकड़े को भी पार कर जाएगा।
मैं कोई भी गाना कितना व्यूज जायेगा, यह सोच कर नहीं करता। मेरे लिए मेरी जनता का मनोरंजन जरूरी है और संगीत, जो मेरी आत्मा में बसती है, वह जरूरी है। ऐसे जब दिल से आवाज निकलती है, और जनता के दिलों तक पहुंचती है, तो गिनती की सीमा टूट जाती है। यह साल जा रहा है और इस साल में मैंने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। वादा करता हूं कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और आपका भाई पवन सिंह एक से बढ़कर एक गाने के साथ हाजिर होता रहेगा।
![]() |
Advt. |