जौनपुर: बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आभूषण व नगदी पर हाथ किया साफ
जफराबाद जौनपुर। स्थानीय थाने के ठीक सामने बन्द मकान की आलमारी तोड़कर चोर गहने तथा हजारों रु पये नगद उठा ले गए। घटना की जानकारी पीडि़त को रविवार की रात को हुई। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी। जानकारी के अनुसार बलिया निवासी हरिमंगल मिश्र बैंक में मैनेजर थे। वे सेवानिवृत्त होने के बाद जफराबाद थाने के सामने सुल्तानपुर गांव में अपना मकान बना कर परिवार के साथ रहते थे। उनका पैतृक घर बलिया के डमर छपरा पोस्ट रैपुरा में है। 19 दिसम्बर को हरिमंगल मिश्र की माता की तबियत खराब हो गयी थी। मां की बीमारी की सूचना पर परिवार के साथ पैतृक घर चले गए थे। 21 दिसम्बर को उनकी माँ का गांव में निधन हो गया था। उनके गांव जाने के बाद चोर ने खाली घर को अपना निशाना बना दिया। हरिमंगल मिश्र का पुत्र उदयनारायण मिश्र रविवार की देर शाम को जब वापस आये तो मकान के अंदर का हाल देखकर घबरा गये। उसने देखा कि चोर उन लोगों के अनुपस्थिति में तीन कमरे का ताला तोड़कर उनमें रखी दो आलमारियों के लाकर को तोड़कर उसमें रखा गहना व नगदी रु पये उठा ले गए। उदयनारायण मिश्र ने कितने गहने और नगदी गए उसकी जानकारी पिता के आने पर बताने की बात कही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने के सामने मात्र कुछ मीटर पर हुई इस चोरी की घटना से लोग दहशत में है।