जौनपुर: श्रीराम दरबार आरती के साथ धनुष यज्ञ मंचन का हुआ शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। श्रीराम लीला समिति के तत्वाधान में नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित लीला मंच स्थल पर अगहन मास में होने वाली धनुष यज्ञ की लीला का शुभारंभ श्रीराम दरबार की भव्य आरती के साथ शुरु हुआ। समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने पदाधिकारियों संग आरती की। लीला के प्रथम दिन नारद जी के तप से इंद्र के घराने, नारद की तपस्या को भंग करने के लिए अप्सराओं को भेजने, काम देव के भेजने और नारद द्वारा काम देव को क्षमा करने और अपनी प्रशंसा भगवान विष्णु से करने, वि·ा मोहिनी के स्वयंवर पहुंचने आदि का मन मोहक प्रस्तुति किया गया। वहीं नारद की भूमिका निभा रहें अनमोल आर्ट के राजकुमार अनमोल के अभिनय की जम कर तारीफ की। व्यास जी की भूमिका में भुवने·ार मोदनवाल छोटू निभा रहे हैं। अन्य कलाकारों में शुभम केशरवानी, वीरेंद्र जायसवाल, श्रवण अग्रहरी आदि अपनी भूमिका बड़े ही मनमोह ढंग से निभा रहे हैं। श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं माताओं एवं बहनों से धनुष यज्ञ की लीला देखने की अपील की। धनुष यज्ञ को सफल बनाने में महामंत्री सर्वेश चौरसिया, अर्पित जायसवाल, रजनीश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, गिरिधारी अग्रहरि, अजय अग्रहरि, काली चरण जायसवाल, आलोक जायसवाल, अजेंद्र अग्रहरि, शिवकुमार नेता, रचित चौरसिया, मनोज अग्रहरि, विशाल मोदनवाल, पवन जायसवाल, शुभम जायसवाल, मिथुन आदि समिति के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
![]() |
Advt. |