जौनपुर: भाजपा पं.दीनदयाल के सपनों को कर रही साकार:बीपी सरोज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगी जन चौपाल
रामनगर जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्रामसभा भरहूपुर व जवंशीपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रु प में मछलीशहर लोकसभा के सांसद बीपी सरोज ने आम जनमानस के बीच में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने बताया कि भाजपा की सरकार पं.दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने वाली सरकार है। भाजपा की सरकार में गांव के गरीब किसान नौजवान महिलाओं और समाज के सभी तबकों के लिए सरकार काम कर रही है। सरकार लोगों को राशन पानी बिजली खेती किसानी के लिए पैसे के साथ लोगों के इलाज के लिए पैसा और गरीब परिवार की कन्याओं की शादी के लिए भी व्यवस्था और चिंता कर रही है। सांसद ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया और कहा कि देश को बिकसित बनाने के लिए सभी की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सांसद ने उपस्थित सभी लोगों को नमो एप डाउनलोड करवाया। इस अवसर पर विधायक डॉ.आरके पटेल, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, अरविंद सिंह मखडू, राजेश सिंह, राजकृष्ण शर्मा,उधम सिंह,आशीष सिंह प्रधान सहित पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।