जौनपुर: मरीजों का बेहतर इलाज करना मुख्य लक्ष्य:डॉ.राघवेंद्र सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पूर्वांचल हॉस्पिटल,ट्रामा सेंटर व मैटरनिटी केयर का हुआ उद्घाटन
जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.एसपी सिंह ने फीता काटकर किया। पूर्वांचल हॉस्पिटल के संचालक हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ.राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मरीजों का बेहतर इलाज हो यही हॉस्पिटल और डॉक्टर का मुख्य लक्ष्य होता है।
इस बात का पूरा ध्यान रखा जायेगा कि जो सुविधा दूर दराज जाने पर मरीजों को मिलती है वह सुविधा पूर्वांचल हॉस्पिटल में मिले। उन्होंने कहा कि हड्डी से संबंधित एवं घुटनों का रिप्लेस्मेंट होने के साथ साथ महिलाओं का भी इलाज डॉ.पल्लवी सिंह एमएस द्वारा किया जायेगा।
स्त्री, प्रसूती रोग विशेषज्ञ व वरिष्ठ सर्जन डॉ.पल्लवी सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे सभी जांच व अन्य सुविधाएं उपलबध हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों का अच्छा इलाज हो यही डॉक्टर व अस्पताल का मुख्य लक्ष्य होता है।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ.समर बहादुर सिंह, प्रबंधक राजेश तिवारी, समीर सिंह, रोशन सिंह, अमित सिंह, मीना सिंह, श्वेता सिंह, शिखा सिंह, साक्षी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आने वाले अतिथियों का आभार उनके पिता अवकाश प्राप्त शिक्षक समरजीत सिंह ने किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |