जौनपुर: धूमधाम से मना दिव्यांग विद्यालय का वार्षिकोत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान,कुशहा का 18 वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रस्तुत की गई विज्ञान प्रदर्शनी को खूब सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष्मान सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने दादा स्व.राज सिंह की स्मृति में विद्यालय प्रांगण में बनवाए गए कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया।वशिष्ट अतिथि नरसिंह दुबे आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, नाला सोपारा, मुंबई के प्रबंधक अमित ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि विद्यालय के किसी भी बच्चे को यदि हमारे लायक कोई जरूरत पड़े तो मैं पूरा सहयोग करूंगा। देवेंद्र सिंह , अभियंता संतोष सिंह , डॉ अशोक सिंह, गौरव सिंह, मिलन सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा 55 दिव्यांगो को ड्रेस ,कापी, स्वेटर आदि का वितरण किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने सबका स्वागत किया और प्रबंधक अजय सिंह ने सभी अतिथियो के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य रामकीर्ती दुबे , श्रीपाल पांडे, रामानंद पांडे, कल्लू दुबे, हनुमान यादव, बजरंगी यादव, गोरखनाथ गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन साक्षी यादव व माही सिंह ने किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |