जौनपुर: किशोरी ने वृद्ध पर दुष्कर्म का लगाया आरोप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध पर 11 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के दो दिन बाद मंगलवार की देर रात को आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस किशोरी के परिवार के लोग मजदूरी का काम करके जीवन यापन करते है। पिछले रविवार को किशोरी के माँ बाप किसी का धान सटकने गए थे। उसी समय गांव का वह व्यक्ति किशोरी को घर बुलाया। उससे माचिस लें आने को पैसा दिया। जब किशोरी घर मंे गयी तो उसने उसके साथ दुराचार किया। किशोरी किसी प्रकार घर गयी। उसकी मानसिक हालात कुछ खराब बतायी जाती है। प्रधान सुनील निषाद ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर थाना प्रभारी किशोर कुमार चौबे मय फोर्स पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गये जहां आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


