नया सवेरा नेटवर्क
सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को किया संबोधित
केराकत जौनपुर। सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने कहा कि हमारी केन्द्र व प्रदेश की सरकार बगैर किसी जात पात व भेदभाव के सबका साथ,सबका विकास,व सबका प्रयास कर रही है। जो देश का विकास कार्य पिछले 66वर्षों में नहीं हो पाया वह मात्र 9 वर्ष में करके हमारी सरकार ने दिखा दिया है। शनिवार को तहसील के नरायनपुर स्थित अमृत सरोवर के मैदान पर ग्राम प्रधान हीरामनी सिंह पत्नी स्व.अमरजीत सिंह द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। गांव गांव भ्रमण कर रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत गारंटी वाहन की चर्चा करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग व हर क्षेत्र में अनिगनत ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है। उन्होंने गरीबों, किसानों ,महिलाओ के लिये चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ को सिल सिलसिलेवार गिनाते हुए उपस्थित जनसमूह से एक सवालिया लहजे में कहा कि क्या आप मदद करने वाले को अपना वोट देंगे अथवा बहुरु पिया बनकर जनता को गुमराह करने वाले को वोट देंगे। अपने संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में अपने प्रयास से सड़क, बिजली, रेलवे स्टेशनों का सुन्दरीयकरण,असाध्य बीमारियों में आर्थिक मदद की चर्चा करते हुए कहा कि जितना मैंने विकास कार्य करा दिया। श्री सरोज ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का एक पैसा का भी कोई आरोप नहीं लगा सकता। इस अवसर पर गर्भवती पांच महिलाओ की गोदभराई व चार बच्चों को अन्न प्राशन दिया। इस अवसर पर उन्होंने तीन को मुख्य मंत्री आवास, 17 को प्रधानमंत्री आवास, 3 लोगों को आजीवका मिशन व 5 लोगों को आयुष्मान योजना का प्रमाणपत्र दिया। इस अवसर पर बीडीओ डोभी रेनू चौधरी, बजरंगनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदीप सिंह, रामदयाल सिंह, व ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी एवं प्रधान पुत्र अनुराग सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता डोभी मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय पांडेय व संचालन एडीओ पंचायत अजीत कुमार ने किया।
Advt. |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ