जौनपुर: कामायनी एक्सप्रेस के विस्तार पर लोगों ने जताई नाराजगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
20 करोड़ वार्षिक आय वाले जंघई स्टेशन की घटेगी आमदनी
मीरगंज जौनपुर। वाराणसी से जंघई होते हुए कुर्ला तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के बलिया तक विस्तार पर लोगो ने गहरी नाराजगी जताई है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने जंघई स्टेशन पहुंच कर विरोध कर पत्रकारो से बातचीत करके जल्द से जल्द रेल मंत्रालय को ज्ञापन सौपने की बात कही। वाराणसी से चलकर कुर्ला तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस का संचालन 10 दिसम्बर से बलिया के लिए कर दिया गया है। जैसे ही लोगो को जानकारी मिली की ट्रेन को बलिया तक बढ़ाया गया है लोगो ने नाराजगी जताई। लोगो का कहना रहा कि कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन के वाराणसी से संचालन होने पर भदोही जंघई के लोगो को आसानी से सीट और टिकट मिल जाते थे। लेकिन अब यह ट्रेन बलिया से चलेगी तो ट्रेन पहले से ही फुल हो जायेगी, जिससे लोगो को टिकट नहीं मिल पायेगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राजनाथ यादव जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच कर विरोध कर पत्रकारो से बातचीत किया उन्होने कहा की वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी यहा से ट्रेनो को हटा दिया जा रहा है। पहले रत्नागिरी एक्स्प्रेस को गोरखपुर किया गया अब कामायनी एक्सप्रेस का भी संचालन बलिया से कर दिया गया है। ऐसे मे जंघई के लोगो को अब टिकट और सीटे नही मिल पायेगी। ऐसे मे लोगो को दिक्कत का सामना करना पडेगा। उन्होंने कहा कि कामायनी एक्सप्रेस को पुन: वाराणसी से चलाया जाय या तो वाराणसी जौनपुर व जंघई से मुम्बई के लिए नई ट्रेनो का संचालन शुरू किया जाय। जिससे जंघई जंक्शन के यात्रीओ को इन ट्रेनो का लाभ मिल सके। 20 करोड़ वार्षिक इनकम देने वाले जंघई स्टेशन की आमदनी भी घटेगी। वही उनके साथ मौके पर पहंुचे भाजपा नेता चन्दमणि तिवारी ने कहा की कामायनी का विस्तार करने से जंघई स्टेशन पर लोगो को टिकट और सीट की उपलब्धता कम हो जायेगी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


