जौनपुर: वाजपेयी को हर राजनीतिक दल स्वीकार करता था:अशोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
जौनपुर। नगर के सीहीपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयन्ती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जो लगातार दो बार प्रधानमंत्री बने और वो भी गैर कांग्रेसी। वह राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे। भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में एक सक्रिय भूमिका निभाई। अध्यक्षता कर रहे पूर्व अध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कई कवितायेँ लिखी जिसे समीक्षकों द्वारा सराहा गया। सामाजिक समानता के समर्थक अटल बिहारी वाजपेयी भारत को सभी राष्ट्रों के बीच एक दूरदशर््ाी, विकसित, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे। पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि छात्र जीवन से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने तभी से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे। 1999 में ही उनके नेतृत्व में 13 दलों की गठबंधन सरकार बनी, जिसने सफलतापूर्वक पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सुनील तिवारी, सुरेन्द्र सिंघानियां, राजू दादा राज पटेल, रामसूरत मौर्य, मम्मन यादव, श्यामबाबू यादव, धनञ्जय सिंह, आमोद सिंह, रोहन सिंह सिद्धार्थ, राय ब्राहमेश शुक्ला, अनिल गुप्ता, मेराज हैदर, इन्द्र्सेन सिंह, घनश्याम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |