जौनपुर: पहले रचाई शादी फिर हो गया फरार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
युवती ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के कोरवालिया भादी स्थित सेंट थॉमस रोड निवासी सैफी सलमानी पुत्र स्व. शमीम सलमानी पर थाना सरपतहा थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने प्रेम का झांसा देकर तीन वर्ष तक शारीरिक सम्बन्ध बनाने, मंदिर में शादी करने के बाद रोजी रोटी कमाने के नाम पर चला गया तो लौटा नही। युवती का आरोप है कि प्रेमी उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता है जिसे न मानने पर उससे बातचीत बंद कर दिया। शादी के नाम पर रिलेशन में रही युवती ने बताया की फ़रवरी 2023 कों युवक ने हमारे साथ विवाह किया और मांग में सिंदूर लगाया। जिसके कुछ दिन बाद वह नौकरी के लिए अंडमान चला गया। युवती को भी जल्दी बुलाने का आ·ाासन दिया। आरोप है कि कुछ दिनों बाद युवती से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। जिसपर युवती राज़ी नही हुई तो प्रेमी ने उसका नम्बर ब्लॉक कर दिया। प्रेम में घर से भागी युवती थक हारकर प्रेमी के घर पहुंचकर उसके साथ की वीडियो फोटो और मैसेज आदि परिजनों को दिखाकर उसे अपनाने की गुहार लगायी। पीडि़ता का आरोप है कि परिवार के लोग एक सप्ताह में उसे बुलाकर शादी का आ·ाासन तो दिए, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया, और उससे बातचीत भी बंद कर दिए। फिलहाल पीडि़ता ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

