जौनपुर: अधिवक्ता समिति का चुनाव सकुशल संपंन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
286 में से 269 मतदाताओं ने किया मतदान
मछलीशहर जौनपुर। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष महामंत्री सहित चार पदों के लिए गुरूवार को 11 बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। 286 मतदाताओं में 269 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतगणना शुक्रवार को 11 बजे से परिणाम आने तक होगी।अध्यक्ष पद के लिए जगदम्बा प्रसाद मिश्र,बृजेश श्रीवास्तव,हुबेदार पटेल व महामंत्री पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव,नंद लाल यादव व शिव प्रसाद मिश्र के बीच त्रिकोणात्मक मुकाबला है।उपाध्यक्ष दो पद 10 वर्ष से अधिक अनुभव के लिए रतन लाल गुप्ता,राजेश कुमार,जितेंद्र प्रसाद यादव व उपाध्यक्ष एक पद 10 वर्ष के कम अनुभव के लिए उदय प्रताप यादव,संदीप श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है। एल्डर्स कमेटी के दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथयादव,आरपी सिंह,अशोक श्रीवास्तव,राम आसरे दूबे,इंदू प्रकाश सिंह,रघुनाथ प्रसाद,भरत लाल यादव,बाबूराम की देखरेख में मतदान हुआ। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ,तहसीलदार न्यायिक महेंद्र सिंह ने अधिवक्ता भवन में पहुंच चुनाव स्थल का निरीक्षण किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |