जौनपुर: काँग्रेस पार्टी का मनाया गया 139वां स्थापना दिवस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
स्वतंत्रता सेनानी के परिजनो को किया गया सम्मानित
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। अखिल भारतीय काँग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर स्वतन्त्रता संग्राम आन्दोलन में भाग लेने वाले सेनानी परिवार के लोगों को पार्टी जनों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ.प्रमोद के सिंह ने कहा भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसम्बर 1885 को मुम्बई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) एओ ह्यूम थे। जिन्होंने कलकत्ते के व्योमेश चन्द्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था। अपने स्थापना काल से ही कांग्रेस पार्टी तमाम उतार-चढ़ाव और झंझावात को झेलते हुए देश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ती चली आ रही है । कार्यक्रम में शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जयप्रकाश तिवारी, राजकुमारी मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सर्वेशचन्द्र द्विवेदी प्रधानाचार्य, रमाकान्त तिवारी, जितेन्द्रमणि तिवारी, रवीन्द्रनाथ तिवारी, श्याम बिहारी तिवारी, पंकज तिवारी, राहुल द्विवेदी, रामप्यारे तिवारी, घनश्याम गौतम, राजीव रतन तिवारी, राम सिंह, राकेश भानु गोंड को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ल तथा संचालन मनोज तिवारी बबलू ने किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |